रामपुर : शहीदे आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम पर लोगों ने सीखे योग के गुण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। शहीदे आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम पर लोगों ने योगा के गुण सीखे। योग शिविर में कपालभाति, अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार, स्कंद चक्रासन आदि सिखाए गए। 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार 8वां योग दिवस मनाया जाना है। बमनपुरी स्टेडियम में योग सप्ताह …

रामपुर, अमृत विचार। शहीदे आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम पर लोगों ने योगा के गुण सीखे। योग शिविर में कपालभाति, अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार, स्कंद चक्रासन आदि सिखाए गए। 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार 8वां योग दिवस मनाया जाना है।

बमनपुरी स्टेडियम में योग सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज पहले दिन मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत योगा फॉर हूमनिटी जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह के निर्देशन मे योग शिविर शुरू हुआ है। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के योग प्रशिक्षक राजीव कुमार ने योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। साथ ही आयुष कवच एप पर अपनी योगाभ्यास गतिविधियां साझा करने के लिए जानकारी दी गई।

सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार, प्रेक्षक शहज़ी अररजुम, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय योग प्रशिक्षक अर्चना गुप्ता, अश्वनी त्यागी, वेद प्रकाश आहूजा, मुनन खान, विवेक कुमार, घन श्याम आदि शामिल रहे।

इनका हुआ योगाभ्यास
कपालभाति, अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार, स्कंद चक्रासन, पवनमुक्तासन, ताड़ासन, पद्मासन, सिद्धासन आदि।

21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हर भारतवासी से योग करने की अपील की जा रही है। लोगों से कहा जा रहा है कि वे योग को अपनी जीवनशैली का हिस्‍सा बनाएं। न केवल उस एक दिन बल्कि हर दिन योग को अपने जीवन में शामिल करें और स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर बनाएं। योग आज एक अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड बन गया है और दुनिया के लगभग सभी देशों में इसका व्यापक रूप से अभ्यास किया जा रहा है।-नवीन कुमार सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी

ये भी पढ़ें:- अदालत मस्जिद के सर्वेक्षण से जुड़ी याचिका की विचारणीयता पर अभी फैसला नहीं सुनाए: उच्च न्यायालय

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज