क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से जिले की सीनियर पुरुष वर्ग की क्रिकेट टीमों का चयन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से जिले की सीनियर पुरुष वर्ग की क्रिकेट टीमों का चयन किया गया। जिसमें जिले की सीनियर वर्ग की दो टीमों का चयन कर नामों की घोषणा कर दी गई है। बताया जा रहा है कि टीमों का चयन बीसीसीआई स्तर के कोच द्वारा किया …

रुद्रपुर, अमृत विचार। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से जिले की सीनियर पुरुष वर्ग की क्रिकेट टीमों का चयन किया गया। जिसमें जिले की सीनियर वर्ग की दो टीमों का चयन कर नामों की घोषणा कर दी गई है। बताया जा रहा है कि टीमों का चयन बीसीसीआई स्तर के कोच द्वारा किया गया है। जिसके बाद राज्य स्तरीय एक टीम का गठन होगा जो प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।

एसोसिएशन के जिला सचिव नूर आलम ने बताया कि ऐमिनिटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान में पिछले तीन दिनों से क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था। जिसमें कोच और निर्णायक मंडलों की देखरेख में टीम का चयन किया गया। टीम ए में अवनीश सुधा, प्रखर वर्मा, दिनेश पवार, विजय जेठी, सलमान अली, आदित्य सरना, आर्यन चौधरी, आदर्श यादव, मोहम्मद नाजिम, अजेंद्र प्रताप सिंह, हरमन सिंह, संतोष, गुरुदत्त सिंह, श्रेय सिंह, नीतीश जोशी अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में मोहम्मद साजिद, प्रत्यूष राज पांडे, रायसिंह, राहुल सैफी को रखा गया है।

मोहम्मद कादिर खान को उधम सिंह नगर ए टीम का क्रिकेट कोच बनाया गया है। जो बीसीसीआई लेवल ए क्रिकेट कोच है जिले की टीम ए मैच 16 जून से काशीपुर के हाईलैंडरऔर किंग्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी में होंगे। इसमें देहरादून ए, हरिद्वार, नैनीताल बी शामिल है।

इसके अलावा टीम बी में कप्तान विकास, अभिनव शर्मा, आर्यन चौधरी, यश शुक्ला, विश्वजीत विश्वास, रजत श्रीवास्तव, श्याम शर्मा, अरमान संधू, पंकज पांडे, अंकित यादव, अर्जुन प्रताप सिंह, मोहित कुमार, दीपक आर्या, शाहान रावत, संजय सिंह शामिल है। अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में पीयूष शर्मा, शोएब असद, महेंद्र राजभर, गोरख नायक को रखा गया है। इस ग्रुप में नैनीताल, देहरादून बी और पौड़ी की टीम में शामिल है। बताया कि जिले की बी का पहला मैच नैनीताल ए टीम के साथ, दूसरा मैच पौड़ी के साथ और तीसरा मैच देहरादून बी टीम के साथ होगा।