बरेली: अवैध कब्जा हटाने पहुंची निगम की टीम से तीखी नोकझोंक, महिला बोली- यहां रहते-रहते बूढ़े हो गए… जान दे देंगे
बरेली, अमृत विचार। रामपुर गार्डन क्षेत्र में हाइडल कॉलोनी के पास में नगर निगम की जमीन पर राजू डेयरी का अवैध कब्जा कई वर्षों से चल रहा था। बीते कई वर्षों से लगातार कार्रवाई की तैयारी चल रही थी लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटाया। आज नगर निगम के आला अधिकारियों ने जेसीबी के साथ मौके …
बरेली, अमृत विचार। रामपुर गार्डन क्षेत्र में हाइडल कॉलोनी के पास में नगर निगम की जमीन पर राजू डेयरी का अवैध कब्जा कई वर्षों से चल रहा था। बीते कई वर्षों से लगातार कार्रवाई की तैयारी चल रही थी लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटाया। आज नगर निगम के आला अधिकारियों ने जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे और डेयरी के अवैध निर्माण को गिरा दिया।
मकान में ही बच्चे महिलाएं भी मौजूद थे महिलाओं ने मकान खाली करने से मना कर दिया जिसके बाद नगर निगम अधिकारियों ने महिला पुलिस बल को भी मौके पर बुलवाया और मकान को खाली करवाया। हालांकि कुछ महिलाओं ने छोटे बच्चों का हवाला देकर कुछ दिन के लिए मोहलत मांगी है।
नगर निगम अतिक्रमण प्रभारी ललितेश सक्सेना बताया कि कई बार कब्जा मुक्त कराने के लिए नोटिस भेजा जा चुका है लेकिन लोगों ने पक्का मकान बनवा लिया जो कि नगर निगम की संपत्ति थी। इसलिए आज पुलिस बल के साथ संपत्ति को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है।
कार्रवाई के दौरान महिलाओं ने जमकर विरोध किया जमकर कहासुनी भी हुई। इस दौरान लोगों ने धक्का-मुक्की की। महिलाओं ने मकान खाली करने से साफ इंकार कर दिया महिला पुलिस फोर्स ने जबरन महिलाओं को बाहर निकालकर मकान को खाली करवाया इसके बाद जेसीबी की मदद से मकान को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई।
इसे भी पढ़ें- बरेली: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, रोहित प्रजापति ने 95.2 फीसद अंक किये हासिल
