UP विधान मंडल का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से, अधिसूचना जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान मंडल (विधानसभा एवं विधान परिषद) के दोनों सदनों का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा। शुक्रवार को राज्यपाल ने इसकी मंजूरी दे दी। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे और विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉ. राजेश सिंह ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। 

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने गत दिवस विधानमंडल सत्र 19 दिसंबर से आहूत करने का निर्णय लिया था, जिसे राज्यपाल ने मंजूरी दे दी। अभी सत्र का तिथिवार कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्यपाल ने दोनों सदनों को शुक्रवार 19 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे वर्ष 2025 के उसके तृतीय सत्र के लिए आहूत किया है।  

संबंधित समाचार