अंबेडकर तिराहे पर सपा के पोस्टर.. 2027 को लेकर बड़ा दावा, महिलाओं को सालाना 40 हजार की आर्थिक मदद 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमेठी, अमृत विचार l महिला जिला अध्यक्ष गुंजन सिंह ने  शनिवार सुबह पोस्टर लगाकर भाजपा और योगी सरकार पर साधा निशाना ,अम्बेडकर तिराहे पर समाजवादी पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष गुंजन सिंह की ओर से पोस्टर लगाए गए। पोस्टर में लिखा गया है कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पोस्टर में भाजपा पर भी हमला किया गया है।

इसमें लिखा है कि झूठ बोलने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी है और योगी सरकार जनता को गुमराह कर रही है। साथ ही पोस्टर में अखिलेश यादव को 2027 का सत्ताधीश बताते हुए उन्हें गरीबों का मसीहा और पी डी ए का जननायक बताया गया है।

पोस्टर लगने के बाद इलाके में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। महिला जिला अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि जनता मौजूदा सरकार से परेशान है ,और 2027 में बदलाव तय है। सपा सरकार बनने पर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाएगा।

ये भी पढ़े : 
यूपी पुलिस का एक्शन: लूटेरे बदमाशों के साथ मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, अरेस्ट

 

संबंधित समाचार