‘नो एंट्री’ के सीक्वल में अनिल कपूर ने की एंट्री, फिल्म को लेकर जताई यह इच्छा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर सुपरहिट फिल्म नो इंट्री के सीक्वल में काम करते नजर आएंगे। बॉलीवुड निर्देशक अनीस बज्मी वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म ‘नो एंट्री’ का सीक्वल ‘नो एंट्री में एंट्री’ बनाने जा रहे हैं। अनिल कपूर, सलमान खान के साथ ‘नो एंट्री में इंट्री में काम करने जा रहे हैं। फिल्म की …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर सुपरहिट फिल्म नो इंट्री के सीक्वल में काम करते नजर आएंगे।

बॉलीवुड निर्देशक अनीस बज्मी वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म ‘नो एंट्री’ का सीक्वल ‘नो एंट्री में एंट्री’ बनाने जा रहे हैं।

अनिल कपूर, सलमान खान के साथ ‘नो एंट्री में इंट्री में काम करने जा रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। इस फिल्म को एसकेएफ, बोनी कपूर और जी स्टूडियो साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।

उन्होंने बताया कि नो इंट्री की सीक्वल बन रही है। उन्होंने कहा, ‘लोग नो एंट्री 2 का इंतजार कर रहे हैं। यह शानदार होगा और मैं फ्रेंचाइजी में वापस आने का इंतजार कर रहा हूं। अनीस बज्मी और सलमान जल्द ही शूटिंग की टाइमलाइन तय करेंगे।

एक्टर ने कहा, मैंने अलग-अलग पीढ़ी के कई अभिनेताओं के साथ कॉमेडी की है। मैं हमेशा ऐसी स्क्रिप्ट का इंतजार करता हूं जहां मेरी केमिस्ट्री बाकी कलाकारों के साथ फिट बैठे। मैं नए अभिनेताओं के साथ भी काम करना चाहता हूं। मैं आमिर खान के साथ एक कॉमेडी फिल्म करना चाहता हूं।

पढ़ें-अलाया फर्नीचरवाला ने किया हैरतअंगेज योगासन, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

संबंधित समाचार