Kanpur Dehat Crime: खेल रही चार वर्षीय बच्ची को सांप ने डसा...मौत, परिजनों में मची चीत्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में सांप के डसने से बच्ची की मौत

कानपुर देहात, अमृत विचार। घर में खेल रही चार वर्षीय बच्ची को सांप ने डस लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां ईएमओ ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवा गांव निवासी राहुल कुमार की चार वर्षीय पुत्री किस्मत मंगलवार को घर में खेल रही थी। इसी दौरान निकले सांप ने बच्ची को डस लिया। उसके चीखने पर पहुंचे परिजनों को जानकारी हुई। जिसपर बाबा प्रेमनारायण व चाचा दीपक बच्ची को लेकर आनन-फानन जिला अस्पताल अकबरपुर पहुंचे।

जहां ईएमओ डॉ. निशांत पाठक ने किस्मत को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी पर परिजनों ने कोहराम मच गया। ईएमओ ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई से इंकार करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव लेकर घर चले गए।

ये भी पढ़ें- Kanpur: मशहूर होने के लिए मोतीझील चौराहे पर BCA छात्र ने किया था स्टंट...पकड़े जाने पर मांगी माफी, बोला- अब कभी नहीं करूंगा

संबंधित समाचार