अयोध्या: प्रोफेसर पति सहित सास और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, दो दिन पहले पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 मायके वालों की तहरीर पर केस दर्ज 

कुमारगंज/अयोध्या, अमृत विचार। कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज में तैनात एसोसिएट प्रोफेसर की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। कुमारगंज पुलिस ने महिला की मां की तहरीर पर उसके पति, सास एवं देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस अभी मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के वेटरनरी कॉलेज में सहायक प्राध्यापक पद पर डॉ अनूप सिंह नियुक्ति हुई थी। वह विश्वविद्यालय के मकान संख्या बी - 87 में अपनी पत्नी व 9 माह के बेटे के साथ रह रहे थे। शनिवार की देर रात उनकी पत्नी नेहा दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी पाई गई थी।

पति घटना की जानकारी के बाद मृतका की मां ज्ञान्ति देवी निवासी धरमपुर थाना अथमलगोला जिला पटना ने पुलिस को मुकदमा कायम किए जाने हेतु तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसने बेटी नेहा (25) की शादी 2022 में डॉ अनूप कुमार सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रताप सिंह निवासी कैली रोड वार्ड नं 02 शास्त्री नगर पंचायत जिला चन्दौली के साथ की थी।

 शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। इस कारण बेटी की जान चली गई। प्रभारी निरीक्षक कुमारगंज रतन सिंह ने पति डॉ अनूप सिंह, सास जामवन्ती देवी और देवर अंशु प्रताप सिंह के खिलाफ दहेज हत्या एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम और अन्य गंभीर अपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:-PM Modi: तीसरी बार देश की सत्ता संभालने के बाद पीएम मोदी आज शाम को आएंगे वाराणसी, काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म