गुंजन सिंह-स्वीटी छाबड़ा का नया गाना ‘बोलिया बोलेलु है जान’ रिलीज, एक्टर्स के बीच दिखा रोमांस
मुंबई। भोजपुरी अभिनेता-गायक गुंजन सिंह और अभिनेत्री स्वीटी छाबरा का नया गाना ‘बोलीये बोलेलु जब जान’ रिलीज हो गया है। भोजपुरी फिल्म ‘9 एमएम पिस्टल’ का गाना ‘बोलीये बोलेलु जब जान’ रिलीज हो गया है। इस गाने में गुंजन सिंह के साथ स्वीटी छाबरा नजर आ रही हैं। ‘बोलिया बोलेलु जब जान’ के वीडियो को …
मुंबई। भोजपुरी अभिनेता-गायक गुंजन सिंह और अभिनेत्री स्वीटी छाबरा का नया गाना ‘बोलीये बोलेलु जब जान’ रिलीज हो गया है।
भोजपुरी फिल्म ‘9 एमएम पिस्टल’ का गाना ‘बोलीये बोलेलु जब जान’ रिलीज हो गया है। इस गाने में गुंजन सिंह के साथ स्वीटी छाबरा नजर आ रही हैं।
‘बोलिया बोलेलु जब जान’ के वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब वीडियो पर जारी किया गया है।
इसे गुंजन सिंह ने अपनी आवाज दी है और मनोज मतलबी ने इसके लिरिक्स लिखे हैं, वहीं, म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू ने दिए हैं। इस फिल्म का निर्माण नूतन फिल्म्स के बैनर तले किया गया है।
गुंजन और स्वीटी ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आ रहे
गौरतलब है कि नूतन फिल्म्स के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘9 एम एम पिस्टल’ से पहली बार गुंजन और स्वीटी ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
फिल्म के निर्माता डीके सिंह हैं, सह निर्माता संतोष सागर एवं अभिजीत विश्वास हैं।
वहीं, फिल्म के निर्देशक मेराज खान हैं। लेखक नन्हे पांडेय, संगीतकार अविनाश झा घुंघरू एवं अनुज तिवारी, गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, मनोज मतलबी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विवेक गाजीपुरी हैं। छायांकन जहांगीर सैय्यद, नृत्य अन्थोनी, संजय कोर्बे, प्रवीण सेलार, मारधाड़ फिरोज खान का हैं।
इस फिल्म में गुंजन सिंह, स्वीटी छाबड़ा, प्रकाश सिन्हा, प्रिया सिंह, अंजली सिंह, कुणाल सिंह, संतोष सागर, संजय पांडेय, रंजीत सिंह, बृजेश त्रिपाठी, गोपाल राय, श्रेया मिश्रा, कोकिला यादव, रागिनी प्रजापति, प्रेम नजर आएंगे।
पढ़ें-कैटरीना कैफ की फिल्म ‘फोन भूत’ की रिलीज डेट Out, देखें पोस्टर
