लखनऊ: खेत में मवेशी चरा रही नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बंथरा थानाक्षेत्र के एक गांव में उस वक्त शर्मसार कर देनी वाली घटना उजागर हुई। जब खेत में मवेशी चरा रही एक नाबालिग को उसके गांव के युवक ने दरिंदगी का शिकार बना लिया। इसके बाद नाबालिग बदहवाश हालत में घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने आरोपी के …

लखनऊ। बंथरा थानाक्षेत्र के एक गांव में उस वक्त शर्मसार कर देनी वाली घटना उजागर हुई। जब खेत में मवेशी चरा रही एक नाबालिग को उसके गांव के युवक ने दरिंदगी का शिकार बना लिया।

इसके बाद नाबालिग बदहवाश हालत में घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए पॉक्सो एक्ट मुकदमा दर्ज करवाया। इस मामले में बंथरा पुलिस ने आरोपी सुजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कई दिनों से कर रहा था पीछा

बंथरा कोतवाली के प्रभारी अजय प्रताप सिंह के मुताबिक, नाबालिग गरीब तबके से है। सोमवार की दोपहर वह घर से मवेशी चराने के लिए निकली थी। जब वह गांव के बाहर पहुंची इसी बीच उसका पड़ोसी सुजीत उसके पास पहुंच गया और नाबालिग से जोर जबरदस्ती करने लगा।

बता दें कि नाबालिग के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई और धमकाते हुए दुष्कर्म किया। नाबालिग का कहना है कि सुजीत कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था। अकेला पाकर सुजीत ने उसे दरिंदगी का शिकार बनाया। ग्रामीणों की मानें तो सुजीत बिगड़ैल लड़का है। उसके पिता दिव्यांग है। फिलहाल बंथरा पुलिस सुजीत के अपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: 10 और 14 साल के बालकों ने साढ़े पांच साल की मासूम से किया दुष्कर्म

संबंधित समाचार