सीएम योगी ने Congress पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस के कई नेताओं ने सनातन को बदनाम करने का प्रयास किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कांग्रेस जो देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है, दुर्भाग्य से आजादी के बाद वो दिशाहीन हो गई और आज वह नेतृत्वहीन भी हो गई है। यह दिशाहीनता का दुष्परिणाम है कि कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने लगातार भारत की सभ्यता और संस्कृति को कोसने, अपमानित करने और सनातन को हर तरह से बदनाम करने का प्रयास किया है। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यूपीए सरकार के दौरान देखने को मिली थी जब कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री ने भगवा आतंकवाद के नाम पर भारत की संस्कृति का अपमान करने की कोशिश की और दुनिया के सामने इसे बदनाम करने का भी प्रयास किया...आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की सभ्यता और संस्कृति को दुनिया में सम्मान मिल रहा है। भारत का गौरव पुनः स्थापित हुआ है...।"

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "भाजपा के नेतृत्व में एनडीए पूरे देश में चुनाव लड़ रही है। हमारे नेता प्रधानमंत्री मोदी हैं...देश के सम्मान के लिए, देश के विकास के लिए जो अभूतपूर्व काम किया गया है, उसे लेकर आम जनता के मन में बहुत सकारात्मक भावना है...।"

यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव ने की मांग- कोविशील्ड मामले की हो उच्च स्तरीय न्यायिक जांच, जिम्मेदार लोगों पर चले मुकदमा

संबंधित समाचार