बहराइच: महिला दरोगा ने पति समेत तीन पर दर्ज कराया केस, आठ वर्षीय बेटे से बात नहीं लगाया आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के बौंडी थाने में तैनात महिला उपनिरीक्षक ने अपने पति, जेठ व पति के मामा पर मारपीट कर उत्पीड़न, दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। उसका कहना है कि वर्ष 2011 में हुई शादी के बाद से ससुराल के लोग तरह तरह के आरोप लगा रहे हैं। दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं।

अमेठी जिले के खौपर गुरूदत्त गढ़ सवानगी निवासी ज्योत्सना पुत्री यदुनाथ यादव बौंडी थाने में उपनिरीक्षक पद पर तैनात है। उनकी शादी 2011 में खौपर गुरुदत्त गढ़ सवानगी निवासी दुर्गा प्रसाद यादव पुत्र राम अभिलाष से हुई थी। उनके आठ वर्ष का बेटा आयुष है।

उप निरीक्षक ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि उसके पति व जेठ कृष्ण कुमार यादव, उनका मामा रमाकांत शादी के बाद से ही मारपीट कर उत्पीड़न कर रहा है। कम दहेज का ताना दिया गया। उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक भर्ती निकलने पर पति व ससुरालवालो ने भाग न लेने को काफी दवाब बनाया।

सिलेक्शन होने पर वह मुरादाबाद ट्रेनिंग पर चली गई। तब उनके पति व ससुरालवालो ने गलत शिकायते कर बाधा पहुंचाई। बेटे आयुष से बात नही करने देते। जिससे मानसिक शोषण हो रहा है। पीड़िता ने पति, जेठ व उनके मामा को नामजद कर जिला महिला थाने में मारपीट कर उत्पीड़न, दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है। मामले की जांच महिला थानाध्यक्ष मंजू यादव को सौंपा गया है।

ये भी पढ़े :राष्ट्रपति मुर्मू का अयोध्या दौरा आज, रामलला का करेंगी दर्शन, सरयू आरती में भी होंगी शामिल, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

संबंधित समाचार