राष्ट्रपति मुर्मू का अयोध्या दौरा आज, रामलला का करेंगी दर्शन, सरयू आरती में भी होंगी शामिल, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ/अयोध्या।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधावर को पहली बार प्रभु रामनगरी अयोध्या आएंगी। राष्ट्रपति अपने दौरे का अधिकांश समय श्रीराम मंदिर में व्यतीत करेंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर राम मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

वहीं राष्ट्रपति के आगमन को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से खास तैयारी की गई है। राम जन्मभूमि परिसर और हनुमान गढ़ी के द्वार पर फूलों से सजाए गए हैं। मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए विशेष मार्ग को भी सजाया गया है। 

बता दें राष्ट्रपति सबसे पहले श्री हनुमान गढ़ी मंदिर जाएंगी। वहां दर्शन, पूजन और आरती में भाग लेंगी। उसके बाद भव्य राम मंदिर में रामलला की दर्शन पूजन करेंगी। वह राम मंदिर और कुबेर टीला भी जाएंगी। राष्ट्रपति सरयू घाट भी जाएंगी और पूजा-आरती में शामिल होंगी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद राष्ट्रपति का यह पहला अयोध्या दौरा है। 

ये भी पढ़े :दिल्ली-नोएडा समेत 12 विद्यालयों को मिली परिसर में बम होने की धमकी, तलाशी अभियान जारी

संबंधित समाचार