अमरोहा : दहेज में क्रेटा कार न मिलने पर तोड़ा रिश्ता, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। शादी तय होने के बाद मंगेतर ने दहेज में क्रेटा कार और स्कूटी की मांग की। साथ ही दहेज न देने से इनकार करने पर उसने लड़की से रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद लड़की के पिता ने मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदाबाद उर्फ नसीरपुर का है। 

दरअसल यहां के निवासी किसान इफ्तकार अली ने अपनी बेटी निशा का रिश्ता थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव सिरसा जाट निवासी अफजल के साथ किया था। आरोप है कि मंगनी में करीब 6 लख रुपए खर्च हुए थे तथा शादी की तारीख भी रखी गई थी। जिसके बाद दोनों परिवारों ने शादी की तैयारी शुरू कर दी थी। लेकिन इसी बीच दोनों पक्षों के बीच दहेज को लेकर विवाद हो गया। इफ्तेखार का आरोप है कि लड़का पक्ष शादी में क्रेटा कार व स्कूटी की मांग कर रहा है। 

इंकार करने पर उन्होंने शादी करने से मना कर दिया है इस मामले में दोनों पक्षों की पंचायत हुई। लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद लड़के पक्ष में रिश्ता तोड़ दिया। जिसके बाद लड़की के पिता ने थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि इफ्तखार की तहरीर के आधार पर चार लोगां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : सैदनगली में दो पक्षों के बीच जमकर हुआ पथराव, लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

संबंधित समाचार