अमरोहा : सैदनगली में दो पक्षों के बीच जमकर हुआ पथराव, कई लोग घायल...लाइव वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घर की छत से पथराव करते लोग

सैदनगली, अमृत विचार। गांव कनेटा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट के बाद पथराव हुआ। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से कई लोग चोटिल हो गए। घरों की छतां से जमकर पत्थर बरसाए गए। पथराव का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

यह मामला थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव कनैटा का है। यहां बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट के बाद पथराव हुआ। पथराव में इदरीश पक्ष की तरफ से उसकी पुत्री साफिया,अर्श पुत्र मेहराज निवासी जयतौली तथा इकरार पक्ष की तरफ से फैसल,साजेद घायल हो गए। इसके बाद घायल थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

वहींं पुलिस ने घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पथराव के दौरान रास्ते में खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान तकरीबन दस मिनट तक जमकर पथराव हुआ। वहीं,घरों की छतों पर खड़े होकर पथराव करने का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा अपने मोबाइल कैमरे कमरे में कैद कर लिया गया। जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामलें में थाना अध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामलें में तीन लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई है।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : ग्राम प्रधान के पिता की सिर में गोली मारकर हत्या, पुलिस की तीन टीमें जांच के लिए गठित

संबंधित समाचार