गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ से निपटने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारियों संग की बैठक, दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर प्रदेश में बाढ़ नियंत्रण और जल भराव की समस्या के समाधान के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। गोरखपुर मंडलायुक्त सभागार में जिलाधिकारी गोरखपुर कृष्ण करुणेश सहित गोरखपुर मंडल, बस्ती मंडल, आजमगढ़ मंडल के जिलाअधिकारी ने भी मंडलायुक्त सभागार के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग …

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर प्रदेश में बाढ़ नियंत्रण और जल भराव की समस्या के समाधान के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। गोरखपुर मंडलायुक्त सभागार में जिलाधिकारी गोरखपुर कृष्ण करुणेश सहित गोरखपुर मंडल, बस्ती मंडल, आजमगढ़ मंडल के जिलाअधिकारी ने भी मंडलायुक्त सभागार के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सम्मिलित होकर अपने- अपने जनपद का प्रतिनिधित्व किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने वीडियोकांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों से कहा कि जैसे राज्य स्तर पर एएसडीएमए, एनडी आरएफएचक्यू और एसडीआरएफ की तीन यूनिट काम कर रही हैं। इसी तरह प्रत्येक जिले में जिला आपदा प्रबंधन योजना तैयार करके उसके प्रशिक्षण के कार्यक्रम को भी आगे बढ़ाना चाहिए।उन्होंने कहा कि बाढ़ या किसी अन्य आपदा की स्थिति में प्रशिक्षित मैनपावर हर जनपद में होना चाहिए।उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा से पूरी तरह बचाव हेतु जनपद अपने स्तर पर स्वावलम्बी कैसे बने।

इस पर हमारा फोकस होना चाहिए।उन्होंने कहा कि किसी भी ग्राम पंचायत, नगर निकाय, वार्ड या मोहल्ला में जल-जमाव नहीं होना चाहिए। हर एक स्तर पर इसकी जवाबदेही सुनिश्चित कराएं। नाला- नाली, ड्रेनेज इत्यादि की सफाई समय से आगे बढ़नी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि संभावित परिस्थितियों को देखते हुए अधिकारियों ने उससे निपटने के लिए आवश्यक तैयारी भी कर ली होगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़ के जिलाधिकारी तथा एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी ने किया केन्द्रीकृत रसोईघर ‘अक्षय पात्र’ का निरीक्षण

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज