रायबरेली: जलभराव से निजात के लिए सफाई कर्मियों संग सड़क पर उतरी निकाय अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। ऊंचाहार नगर में जलनिकासी की व्यवस्था की कमान खुद निकाय अध्यक्ष ने संभाल ली है। मानसून की दस्तक हो चुकी है। दो दिन से लगातार बरसात हो रही है। नगर क्षेत्र में जलभराव न हो, इसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के साथ मोहल्लों …

रायबरेली। ऊंचाहार नगर में जलनिकासी की व्यवस्था की कमान खुद निकाय अध्यक्ष ने संभाल ली है। मानसून की दस्तक हो चुकी है। दो दिन से लगातार बरसात हो रही है। नगर क्षेत्र में जलभराव न हो, इसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के साथ मोहल्लों में जाकर जल निकासी के लिए नालों की सफाई का निरीक्षण किया है।

दो दिन से हो रही बरसात के कारण नगर के कई मोहल्लों के नालों में कीचड़ जमा हो गया है। जिससे पानी का निकास अवरुद्ध हुआ है। गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ने सुबह पहले नगर के हर मुहल्ले में जाकर जलनिकासी का खुद निरीक्षण किया। उसके बाद दोपहर में निकाय कार्यालय ने कर्मचारियों के साथ बैठक करके नाली की सफाई के लिए रणनीति बनाई।

इसके बाद उन्होंने नगर के अलीगंज मुहल्ले में सफाई कर्मचारियों के सात पहुंचकर अपने सामने सफाई का काम शुरू कराया है। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि अरशद सुल्तान ने बताया कि नगर के लोगों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे है। बरसात में साफ सफाई का विशेष अभियान पूरे नगर क्षेत्र में चलाया जायेगा। इस अवसर पर मो फारूक, अरविंद मौर्य, संतोष कुमार आदि निकाय कर्मचारी मौजूद थे।

पढ़ें-अयोध्या: अनशनरत सफाई कर्मियों का फूटा गुस्सा, सर्किट हाउस घेरा

संबंधित समाचार