World UFO Day 2022 : क्यों मनाया जाता है विश्व यूएफओ दिवस, जानिए इसके बारे में सबकुछ
नई दिल्ली। World UFO Day 2022 : क्या एलियंस और अनआईडेन्टिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (Unidentified Flying Objects) का अस्तित्व है? इस सवाल को सुलझाने के लिए वैज्ञानिक सालों से शोध कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिली हैं। हालांकि आए दिन एलियन और यूएफओ को देखने के दावे किए जाते हैं। कई …
नई दिल्ली। World UFO Day 2022 : क्या एलियंस और अनआईडेन्टिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (Unidentified Flying Objects) का अस्तित्व है? इस सवाल को सुलझाने के लिए वैज्ञानिक सालों से शोध कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिली हैं। हालांकि आए दिन एलियन और यूएफओ को देखने के दावे किए जाते हैं। कई लोगों ने तो एलियन से मिलने का भी दावा किया है। हाल ही में अमेरिकी संसद में एलियन और यूएफओ के मुद्दे पर सुनवाई हुई थी। इस बहस के बीच हर साल दुनिया में दो जुलाई को विश्व यूएफओ दिवस मनाया जाता है।
वर्ल्ड यूएफओ डे को मनाये जाने के पीछे का खास मकसद लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है। ताकि, वह आसमान में दिखने वाली अनजान चीजों के बारे में जानकारी शेयर करें। पहले 24 जून को यूएफओ डे मनाया जाता था, लेकिन बाद में इसकी आधिकारिक तारीख दो जुलाई को कर दी गई। बताया जाता है कि 24 जून 1947 को वॉशिंगटन में माउंट रेनीयर के पास नौ हाई स्पीड ऑब्जेक्ट्स उड़ते दिखे थे। यह पहली बार था जब ऐसी कोई चीज देखी गई थी। कहा जाता है कि इसस पहले भी आसमान में उड़ते हुए अजीबोगरीब ऑब्जेक्ट्स देखे गए थे। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि जर्मनी के न्यूरेमबर्ग से चित्रों और लकड़ी की कटिंग मिली है। जानकारी के मुताबिक, अप्रैल 1561 में वहां के लोगों ने आसमान में ग्लोब्स, क्रॉस और प्लेट जैसी वस्तुओं को देखा था। इसके अलावा टेक्सास में 1897 में आसमान में सिगार के आकार की बड़ी वस्तु नजर आई थी। बताया जाता है कि उस ऑब्जेक्ट की टक्कर एक विंडमिल से हुई थी।
भगवान की परिभाषा बदल जा सकती है
नासा ने इस विषय पर अध्ययन करने का मन बना लिया है। सोचने समझने वाले प्राणी सारे ब्रह्मांड में अकेले हम नहीं है ये तथ्य समाज, राजनीति से लेकर धर्म आध्यात्म पर गहरा असर डालेगा। भगवान की परिभाषा बदल जा सकती है। भय, लोभ और मोक्ष के आयाम में अप्रत्याशित विस्तार हो जा सकता है। शायद हम सभ्यता के अन्य पायदान की ओर हैं।
क्या होता है UFO?
दरअसल, हमें कभी-कभी आसमान में चमकती हुई या फिर आसमान से नीचे की तरफ आती हुई कोई अनदेखी और अद्भुत सी चीजें दिखाई देती है जो अचानक गायब भी हो जाती है। कुछ लोग इसे ही उड़नतश्तरी यानि UFO मानते है। हालांकि, की समय-समय पर इससे जुड़ी जानकारियां सांझा की जाती है और शोधकर्ता लगातार अपनी कोशिशों के जरिये जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रहे है।
ये भी पढ़ें : शी जिनपिंग ने हांगकांग के लिए ‘‘एक देश, दो प्रणाली’’ नीति का किया बचाव
