पिथौरागढ़: घरों में मलबा भरने से महिलाएं परेशान, जिलाधिकारी से मदद की लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिथौरागढ़, अमृत विचार। बीते दिनों हुई बारिश से मलबा विवेकानंद कॉलोनी के घरों में घुस गया, जिससे महिलाएं परेशान हैं। महिलाओं ने डीएम को ज्ञापन देकर नालियां, रास्ते और सीवर लाइन के निर्माण की मांग की है। सोमवार को विवेकानंद कॉलोनी मल्ली जाखनी की महिलाओं ने डीएम डॉ. आशीष कुमार चौहान को ज्ञापन दिया। कहा …

पिथौरागढ़, अमृत विचार। बीते दिनों हुई बारिश से मलबा विवेकानंद कॉलोनी के घरों में घुस गया, जिससे महिलाएं परेशान हैं। महिलाओं ने डीएम को ज्ञापन देकर नालियां, रास्ते और सीवर लाइन के निर्माण की मांग की है।

सोमवार को विवेकानंद कॉलोनी मल्ली जाखनी की महिलाओं ने डीएम डॉ. आशीष कुमार चौहान को ज्ञापन दिया। कहा कि मोहल्ले में न तो सीवर लाइन है, न ही नाली है। बारिश होने पर ऊपरी हिस्से का पानी निचले इलाकों में स्थित घरों में घुस रहा है। स्थानीय सभासद को समस्या बताने पर उन्होंने मोहल्ले में आना ही बंद कर दिया है। कई स्थलों पर रास्तों का भी आधा-अधूरा निर्माण कर छोड़ दिया है, जिससे आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पार्वती देवी, बीना लोहिया, तारा देवी, गंगोत्री रावत, कलावती टम्टा, मीना टम्टा, गोदावरी देवी, सरिता, मंजू सिरोला, रीता दयाल, मनोहरी उपाध्याय, भागीरथी देवी रहीं।