मेक्सिको में मातृभाषा बोलने पर छात्र को अल्कोहल डालकर जलाया, टीचर भी करते थे नस्लीय टिप्पणियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेक्सिको। मेक्सिको के एक स्कूल में 14 वर्षीय छात्र को उसके दो साथियों ने क्लासरूम में जिंदा जला दिया। दोनों छात्रों ने उस छात्र को केवल इसलिए जला दिया, क्योंकि वह अपनी मातृभाषा में उनसे बात कर रहा था।अधिकारियों के मुताबिक, घटना जून की है। जामोरानो के परिवार ने बताया कि जब वह क्लासरूम में …

मेक्सिको। मेक्सिको के एक स्कूल में 14 वर्षीय छात्र को उसके दो साथियों ने क्लासरूम में जिंदा जला दिया। दोनों छात्रों ने उस छात्र को केवल इसलिए जला दिया, क्योंकि वह अपनी मातृभाषा में उनसे बात कर रहा था।अधिकारियों के मुताबिक, घटना जून की है।

जामोरानो के परिवार ने बताया कि जब वह क्लासरूम में अपनी सीट पर बैठा तो उसकी पैंट भीग चुकी थी। दरअसल, दो छात्रों ने उसकी सीट पर शराब डाल दी थी। जैसे ही जामोरानो अपनी सीट से उठा, दोनों छात्रों ने उसे जला दिया। बच्चा बुरी तरह जल गया और इसी सप्ताह उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली है।

परिवार ने मीडिया में आरोप लगाया है कि ज़मोरानो की टीचर ने भी उसे इसी बात के लिए परेशान किया। जमोरानो के पिता ने इसे हत्या की कोशिश बताते हुए कहा कि हम उनकी कक्षा का हिस्सा नहीं हैं, हम उनकी जाति के नहीं हैं।

हमलावरों और स्कूल अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले उनके परिवार के वकीलों के अनुसार, जुआन को अपनी स्वदेशी ओटोमी समुदाय से जुड़े होने के कारण पहले ही हफ्तों तक खराब व्यवहार को बर्दाश्त करना पड़ा था। मैक्सिको में इन ओटोमी समुदाय  की आबादी 3.5 लाख है। ओटोमी की तरह मैक्सिको में कई अन्य समुदाय भी हैं।

ये भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis : रानिल विक्रमसिंघे बने देश के कार्यवाहक राष्ट्रपति, प्रदर्शनकारियों ने संसद और पीएम हाऊस पर बोला धावा

संबंधित समाचार