डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी का निधन, सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर जताया दुःख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप का 73 साल की उम्र में देहांत हो गया है। ऐसी ख़बरें है कि इवाना ट्रंप की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक, न्यूयॉर्क शहर के अपर ईस्ट साइड में उनके घर में इवाना की डेथ हो गई …

नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप का 73 साल की उम्र में देहांत हो गया है। ऐसी ख़बरें है कि इवाना ट्रंप की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है।

डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक, न्यूयॉर्क शहर के अपर ईस्ट साइड में उनके घर में इवाना की डेथ हो गई है। इस बात की जानकारी, पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार दोपहर अपने सोशल अकाउंट पर दी थी।

परिवार का बयान

इवाना ट्रंप डोनाल्ड जूनियर, इवांका और एरिक ट्रंप की मां हैं। मां की मौत पर एरिक ट्रंप ने कहा, हमारी मां एक अविश्वसनीय महिला थीं, बिजनेस में एक हैसियत रखती थीं। एक विश्व स्तरीय एथलीट, एक सुंदर महिला और देखभाल करने वाली मां और दोस्त का आज निधन हो गया।

डोनाल्ड ट्रंप ने जताया दुःख

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, मुझे उन सभी को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि आज इवाना ट्रंप का उनके घर में निधन हो गया। ट्रंप ने कहा, वह एक अद्भुत, सुंदर महिला थीं, जिन्होंने एक महान और प्रेरणादायक जीवन जीया।

पढ़ें-लखनऊ: लुलु मॉल विवाद में मॉल मैनेजमेंट ने कराई FIR, कहा- नमाजी हमारे स्टाफ नहीं थे

संबंधित समाचार