सुभासपा अध्यक्ष ने की घोषणा, कहा- राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को करेंगे समर्थन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी की सियासत में आज शुक्रवार को राजनीति में उथल-पुथल देखने को मिली है। राजधानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को उनकी पार्टी समर्थन करेगी। सपा के साथ गठबंधन पर उन्होंने कहा कि अभी तक गठबंधन जारी …

लखनऊ। यूपी की सियासत में आज शुक्रवार को राजनीति में उथल-पुथल देखने को मिली है। राजधानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को उनकी पार्टी समर्थन करेगी। सपा के साथ गठबंधन पर उन्होंने कहा कि अभी तक गठबंधन जारी है।

बता दें कि इससे पहले राजभर ने सोमवार को कहा था कि वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात करके पूछेंगे कि विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित क्यों नहीं किया गया। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होना है।

बीते कुछ समय से अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर के रिश्तों में खट्टास देखी जा रही हैं। दोनों नेता एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते दिख रहे हैं।

पढ़ें-बुलंदशहर: मस्जिद में नमाज पढ़ रहे शख्स की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज