बिजनौर : महिला ने चिकित्सकों पर लगाया गर्भस्थ शिशु की हत्या करने का आरोप, एसडीएम से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगीना (बिजनौर), अमृत विचार। महिला ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर इलाज में लापरवाही बरतने के कारण अस्पताल के चिकित्सक पर गर्भस्थ शिशु की हत्या का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है। गांव बीजोरी निवासी प्रीति पत्नी सोनू ने एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह शिकायती …

नगीना (बिजनौर), अमृत विचार। महिला ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर इलाज में लापरवाही बरतने के कारण अस्पताल के चिकित्सक पर गर्भस्थ शिशु की हत्या का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

गांव बीजोरी निवासी प्रीति पत्नी सोनू ने एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह शिकायती पत्र सौंपा। इसमें महिला ने बताया कि गर्भवती होने पर उसका इलाज धामपुर रोड स्थित नगीना के एक हेल्थ केयर सेंटर में चल रहा था। 25 अप्रैल को अस्पताल में मौजूद महिला चिकित्सक व एक अन्य डाक्टर ने इलाज में लापरवाही की। इससे उसके गर्भ में पल रहे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। इलाज के नाम पर उससे 35 हजार रुपये भी ले लिए, जब उसके परिवार के लोगों ने इस मामले में डाक्टर से पूछताछ की तो चिकित्सकों व स्टाफ ने उसके साथ मारपीट की और उन्हें गालियां देकर भगा दिया।

आरोप है कि चिकित्सकों ने कार्रवाई करने पर जान से मरवा देने की धमकी दी। महिला मे बताया कि पुलिस को भी शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें : बिजनौर : दोस्त की बरात में जा रहे बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, मौत

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज