रायबरेली: मरीज की तीमारदार महिला ने अस्पतालकर्मी पर लगाया छेड़खानी का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के रायबरेली के जिला अस्पताल में मरीज की तीमारदार महिला ने अस्पताल कर्मी पर छेडख़ानी का सनसनीखेज आरोप लगाया है, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हों गयीं लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नही हुई है। पुलिस सूत्रों से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती एक मरीज की तीमारदार …

रायबरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के रायबरेली के जिला अस्पताल में मरीज की तीमारदार महिला ने अस्पताल कर्मी पर छेडख़ानी का सनसनीखेज आरोप लगाया है, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हों गयीं लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नही हुई है।

पुलिस सूत्रों से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती एक मरीज की तीमारदार महिला ने अस्पताल कर्मी पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िता आरती सिंह ने आज शहर कोतवाली में दी गयी अपनी तहरीर में कहा कि अस्पताल कर्मी पवन राठौर ने उसके साथ बत्तमीजी की है। महिला का कहना था कि बीते बृहस्पतिवार को उसके पति वीरेंद्र सिंह की अचानक तबियत खराब हो गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसको सिटी स्कैन कराने को कहा गया जब उसने वहां पूछा कि सिटी स्कैन कहां होता है तब अस्पताल में मौजूद एक व्यक्ति जिसका नाम पवन राठौर था उसने कहा मेरे साथ आओ मैं बताता हूं, लेकिन साथ लेकर जाने के बहाने वह उसे गुमराह कर जच्चा बच्चा वार्ड की तरफ लेकर चला गया और वहाँ एक सूनसान बाथरूम की तरफ ले जाकर उसके साथ बदतमीजी करने लगा।

जब पीड़िता ने शोर मचाया तो उसे छोड़कर वह भाग गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : चारबाग के मुसाफिर खाना में छिपा था बिहार का मोस्टवांटेड अपराधी…जानें कौन है यह

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज