एमएस धोनी संग सेल्फी के लिए लंदन की सड़कों पर उमड़ी भीड़, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय टीम को दो वर्ल्ड कप और एक चैम्पियंस ट्रॉफी जिता चुके पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लंदन में एक मुसीबत में फंस गए। वे घूमने निकले थे तभी भारतीय फैंस ने सेल्फी लेने के लिए सड़क पर उन्हें घेर लिया। इस दौरान एमएस धोनी का सड़क पर चलना ही मुश्किल हो गया। …

नई दिल्ली। भारतीय टीम को दो वर्ल्ड कप और एक चैम्पियंस ट्रॉफी जिता चुके पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लंदन में एक मुसीबत में फंस गए। वे घूमने निकले थे तभी भारतीय फैंस ने सेल्फी लेने के लिए सड़क पर उन्हें घेर लिया। इस दौरान एमएस धोनी का सड़क पर चलना ही मुश्किल हो गया। धोनी को धक्का लगा और उनके हाथ से सामान गिर गया। माही भीड़ को रोकते और समान उठाते नजर आए। परेशानी बढ़ती देख सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सहारा दिया और कार तक सुरक्षित ले गए। अब इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आप वीडियो देख सकते हैं कि लोगों का हुजूम किस तरह से उमड़ा है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि धोनी को देखकर लोगों ने अपनी गाड़ियां रोक लीं। कुछ ने वहीं से फोटो खींचना शुरू किया, तो कुछ कार से उतरकर सेल्फी लेने के लिए धोनी की तरफ दौड़ पड़े। यह वीडियो लंदन के ओवल स्टेडियम के बाहर का बताया जा रहा है। यहां इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया था, जो भारतीय टीम ने जीता था।

लंदन में ही माही ने मनाया था अपना बर्थडे
माही ने सात जुलाई को लंदन में ही अपना 41वां बर्थडे मनाया था। उसके बाद विंबलडन का मैच देखने पहुंचे थे। धोनी की पत्नी साक्षी ने बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो-फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। फोटो में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी नजर आए थे।

ये भी पढ़ें : Singapore Badminton Open 2022 : पीवी सिंधु ने जीता सिंगापुर ओपन का खिताब, रोमांचक मुकाबले में चीनी खिलाड़ी वांग झी यी को हराया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज