अमेठी: तीन तलाक देकर विवाहिता को घर से निकाला, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी/जगदीशपुर। पति ने तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। कमरौली कोतवाली के पलिया पश्चिम गांव निवासी मो. शमीम की शादी दो वर्ष पूर्व कोतवाली जगदीशपुर के टांडा वारिशगंज निवासी सग्गीर अहमद की पुत्री सबीना बानो के साथ हुई थी। इसके बाद …

अमेठी/जगदीशपुर। पति ने तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। कमरौली कोतवाली के पलिया पश्चिम गांव निवासी मो. शमीम की शादी दो वर्ष पूर्व कोतवाली जगदीशपुर के टांडा वारिशगंज निवासी सग्गीर अहमद की पुत्री सबीना बानो के साथ हुई थी।

इसके बाद ससुरालीजनों द्वारा विवाहिता को दहेज कम मिलने को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। विवाहिता का आरोप है कि पति, सास व ननद ने मिलकर उसे मारा पीटा है। पति चार पहिया गाड़ी, सोने की चेन व एक लाख रुपए की मांग कर रहा है। न देने के बाद उसे व उसके आठ माह के बच्चे को मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

गौरतलब है कि सरकार द्वारा तीन तलाक को अवैध करा देने के बाद भी महिलाओं पर निरंतर अत्याचार होते जा रहे हैं। जिससे आए दिन महिलाऐं ससुरालीजनों के अत्याचार से पीड़ित हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष निर्मल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। समझाने बुझाने की कोशिश की जाएगी। मामला न सुलझने पर रिपोर्ट दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-शाहजहांपुर: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज