होटल के कमरे में मृत पाए गए रग्बी खिलाड़ी Ricky Bibey, गर्लफ्रेंड के साथ खेल रहे थे ‘इरोटिक गेम’

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इटली के फ्लोरेंस में पूर्व रग्बी खिलाड़ी रिकी बाइबी की संदिग्ध हालात में लाश मिली है और मौत की जांच जारी है। वह फ्लोरेंस होटल के एक कमरे में मृत पाए गए। उनके साथ कमरे में एक 43 वर्षीय महिला भी मिली है। जो खून से लथपथ थी और उसे कई गंभर चोट …

नई दिल्ली। इटली के फ्लोरेंस में पूर्व रग्बी खिलाड़ी रिकी बाइबी की संदिग्ध हालात में लाश मिली है और मौत की जांच जारी है। वह फ्लोरेंस होटल के एक कमरे में मृत पाए गए। उनके साथ कमरे में एक 43 वर्षीय महिला भी मिली है। जो खून से लथपथ थी और उसे कई गंभर चोट भी आई थी। रिकी ब्रिटेन के रहने वाले थे और 2012 में इंटरनेशनल रग्बी से रिटायरमेंट ले चुके हैं। पुलिस का दावा है कि रिकी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में इरोटिक गेम्स खेल रहे थे।

द टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लोरेंस के जिस फाइव स्टार होटल में रिकी बाइबी की लाश मिली, वहां उस वक्त कमरे में उनके साथ एक महिला (दावा है कि वो उनकी गर्लफ्रेंड थी) भी थी। जो खून से लथपथ थी और उसे चोट भी आई हुई थीं। रिकी को हार्ट अटैक आया, उसके बाद महिला ने ही मदद के लिए लोगों को बुलाया था।

इटली के जिस होटल में दोनों रुके हुए थे, वहां पर एक नाइट का स्टे ही 425 डॉलर का है, जिस सुबह रिकी की मौत हुई, तब दोनों तड़के तीन बजे ही अपने कमरे में वापस आए थे। पूर्व रग्बी प्लेयर की इस तरह हुई अचानक मौत पर उनके क्लब Betfred Championship Club Leigh Centurions की ओर से श्रद्धांजलि दी गई है।

ये भी पढ़ें : विराट कोहली की फॉर्म कैसे लौटेगी? सुनील गावस्कर बोले- अगर मुझे साथ में 20 मिनट मिले तो मैं उनकी मदद कर सकता हूं

संबंधित समाचार