जानिए, वर्ष 2020 में UAPA के तहत कितने केस दर्ज हुए और कितने लोग दोषी ठहराए गए
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि साल 2020 में देश भर में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के अंतर्गत 796 मामले दर्ज किए गए। 80 लोगों को दोषी ठहराया गया और 116 को बरी कर दिया गया। गृह राज्यमंत्री की ओर से …
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि साल 2020 में देश भर में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के अंतर्गत 796 मामले दर्ज किए गए। 80 लोगों को दोषी ठहराया गया और 116 को बरी कर दिया गया।
गृह राज्यमंत्री की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार UAPA के तहत वर्ष 2016 में 922 केस दर्ज किए गए थे, इसमें से 24 को दोषी ठहराया गया और 19 छूट गए।

इसी क्रम में वर्ष 2017 में 901 (39 दोषी ठहराए गए और 42 बरी हुए), वर्ष 2018 में 1182 (35 दोषी ठहराए गए और 117 बरी हुए) और वर्ष 2019 में 1227 केस (34 दोषी ठहराए गए और 116 बरी हुए) केस दर्ज किए गए।
ये भी पढ़ें : कौन हैं वकील महिंदर सिंह, जिनकी दलीलों ने नूपुर शर्मा को दिलाई ‘सुप्रीम’ राहत
