अगर आप भी पीरियड्स के दौरान ब्लोटिंग की समस्या से हैं परेशान, तो अपनाएं यह टिप्स से मिलेगी राहत
कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ब्लोटिंग की परेशानियां होती है। जिस कारण उन्हें पेट में दर्द, ऐंठन और मरोड़ें भी होने लगती हैं। अगर आप को भी पीरियड्स के दिनों में हो रही है यह समस्या तो कुछ आसान से टिप्स की मदद से पीरियड्स में ब्लोटिंग की परेशानियों को दूर किया जा सकता …
कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ब्लोटिंग की परेशानियां होती है। जिस कारण उन्हें पेट में दर्द, ऐंठन और मरोड़ें भी होने लगती हैं। अगर आप को भी पीरियड्स के दिनों में हो रही है यह समस्या तो कुछ आसान से टिप्स की मदद से पीरियड्स में ब्लोटिंग की परेशानियों को दूर किया जा सकता है।

डाइट को करे सही
अगर आपको भी है पीरियड्स के दिनों में ब्लोटिंग की परेशानी होती है, तो ऐसे में नमक से दूरी बनाएं। इसके बजाय आप अपने आहार में फलों और सब्जियों के साथ-साथ अन्य स्वस्थ खाद्य पदार्थ जैसे साबुत अनाज, लीन प्रोटीन, नट्स और बीज इत्यादि को शामिल करें।
पानी की मात्रा बढ़ाएं
पीरियड्स के दौरान खूब पानी पिएं। इससे ब्लोटिंग की परेशानियों से राहत पा सकते हैं। मामले को लेकर एक्सपर्ट की मानें तो पूरे दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीना चाहिए।

छोड़ दे शराब और कैफीन
पीरियड्स के दौरान शराब और कैफीन दोनों ही ब्लोटिंग और प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (पीएमएस) के अन्य लक्षणों को बढ़ा सकता हैं। पीरियड्स के दौरान इन पेय पदार्थों के बजाय अधिक से अधिक पानी पिएं या जूस का सेवन करें। यदि आपको सुबह कॉफी पीने की आदत है तो चाय का सेवन करें। चाय में कॉफी की तुलना में कम कैफीन होता है।
पढ़ें-Asthma: प्रदूषण और लाइफस्टाइल की वजह से बढ़ रहे अस्थमा के मरीज, आज ही करें इन आदतों में बदलाव
