महानदी में पहली बार निकाली तिरंगा यात्रा, 120 से ज्यादा लोग नाव पर हुए सवार
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न जारी है। छत्तीसगढ़ में पहली बार नाव से तिरंगा यात्रा निकाली गई। BJP नेताओं की अगुवाई में 120 से ज्यादा लोग महानदी में नाव लेकर उतरे। यह कवायद हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए की गई। वहीं इस महोत्सव का साक्षी बनने के लिए राजिम …
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न जारी है। छत्तीसगढ़ में पहली बार नाव से तिरंगा यात्रा निकाली गई। BJP नेताओं की अगुवाई में 120 से ज्यादा लोग महानदी में नाव लेकर उतरे। यह कवायद हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए की गई। वहीं इस महोत्सव का साक्षी बनने के लिए राजिम के कृष्ण कुमार सैनी दिल्ली की पदयात्रा पर निकले हैं। मकसद लोगों में राष्ट्र भक्ति की भावना का प्रसार करना है।
दरअसल, आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय स्तर पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 से 15 अगस्त के बीच लोगों से अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है। आयोजन की सफलता के लिए अलग-अलग स्तर पर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत जांजगीर में जैजैपुर के ग्राम बरेकेल में महानदी में नाव से 2 किमी तक तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली में 10 नाव शामिल हुईं।
नदी में तिरंगा रैली पहली बार प्रदेश में निकालने का दावा किया जा रहा है। रैली बेरकेल से हसौद सरसीवा पुल तक निकाली गई। इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की। रैली का आयोजन पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा ने किया था। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश साहू, सरपंच पति दुर्गा लाल केवट, सुखदेव खूंटे सहित तमाम भाजपा नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल थे।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ : दो नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में स्कूल का प्रिंसिपल गिरफ्तार
