सुलतानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पुलिस कर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, मुजेश टोल प्लाजा पर किया ध्वजारोहण
सुलतानपुर/कूरेभार। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर चल रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत रविवार को डायल 112 के दर्जनों पुलिस कर्मियों ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तिरंगा यात्रा निकाली। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा मुजेश पर ध्वजारोहण के बाद पौधरोपण किया। यहां टोल मैनेजर गंगाश्याम सिंह, सुरक्षा अधिकारी राम जगत तिवारी, …
सुलतानपुर/कूरेभार। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर चल रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत रविवार को डायल 112 के दर्जनों पुलिस कर्मियों ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तिरंगा यात्रा निकाली। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा मुजेश पर ध्वजारोहण के बाद पौधरोपण किया।
यहां टोल मैनेजर गंगाश्याम सिंह, सुरक्षा अधिकारी राम जगत तिवारी, पीएन पांडेय के साथ इंस्पेक्टर कूरेभार लक्ष्मीकांत मिश्रा भी दल बल के साथ मौजूद रहे। सीओ राजाराम चौधरी ने कहा कि अमृत महोत्सव के इस पल को यादगार बनाने के लिए टोल पर पौधरोपण भी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई भीषण दुर्घटना, आठ लोगों की मौत, 20 घायल
