इराक में भूस्खलन से गिरी दरगाह की छत, सात लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बगदाद। इराक में पवित्र शहर कर्बला के पास कत्तरात अल इमाम अली की दरगाह की छत भूस्खलन की वजह से गिर गई, जिसकी चपेट में आने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बचाव एवं राहत कार्य जारी हैं। उन्होंने बताया …

बगदाद। इराक में पवित्र शहर कर्बला के पास कत्तरात अल इमाम अली की दरगाह की छत भूस्खलन की वजह से गिर गई, जिसकी चपेट में आने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बचाव एवं राहत कार्य जारी हैं। उन्होंने बताया कि राजधानी बगदाद से 80 किलोमीटर दक्षिण पवित्र कर्बला में शनिवार को हुए भूस्खलन की वजह से शिया दरगाह की छत गिर गई।

Image

इराकी सिविल डिफेंस के मुताबिक भूस्खलन से दरगाह की छत गिर गई और ढांचे के अंदर मलबा भर गया। उन्होंने बताया कि पानी के एक स्रोत के नजदीक स्थित दरगाह के दरवाजे, दीवारें और मीनारें सुरक्षित हैं। सिविल डिफेंस के मुताबिक मृतकों में चार महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल है।

Image

उन्होंने बताया कि बचाव दल ने छह लोगों को सुरक्षित निकाला है। उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने सोमवार को मलबा निकालने और लोगों की तलाश के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल शुरू किया। भूस्खलन के वास्तविक कारणों का अब तक पता नहीं चला है, लेकिन सिविल डिफेंस ने इसके लिए उच्च नमी को जिम्मेदार ठहराया है।

ये भी पढ़ें:- भारत-इटली जल्द कर सकते हैं आपराधिक मामलों में परस्पर कानूनी सहायता संधि पर दस्तखत

संबंधित समाचार