पीलीभीत: HDFC बैंक के प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर को संदिग्ध समझ दौड़ाया, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। बैंक से काम निपटाकर घर जा रहे एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक व फील्ड ऑफिसर को संदिग्ध समझकर असलहों के बल पर दौड़ा दिया। किसी तरह दोनों ने जान बचाई। दूसरे दिन प्रबंधक के घर मे घुसकर गाली गलौज और तोड़फोड़ की गई। गाली देने का ऑडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने तहरीर …

अमृत विचार, पीलीभीत। बैंक से काम निपटाकर घर जा रहे एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक व फील्ड ऑफिसर को संदिग्ध समझकर असलहों के बल पर दौड़ा दिया। किसी तरह दोनों ने जान बचाई। दूसरे दिन प्रबंधक के घर मे घुसकर गाली गलौज और तोड़फोड़ की गई। गाली देने का ऑडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम मथना जप्ती निवासी हरजिंदर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एचडीएफसी बैंक पूरनपुर में शाखा प्रबंधक है। इसी बैंक में परमवीर सिंहनिवासी भैरो खुर्द गांव फील्ड ऑफिसर है। 20 अगस्त की रात दोनो काम निपटाकर जा रहे थे। मथना जप्ती गुरुद्वारा हाइवे पर गाड़ी के टायर से पंचर की आवाज निकली। इस पर रोककर देखने लगे।रात के साढ़े दस बजे थे। इस बीच कुछ लोग गाली गलौज करने लगे।

असलाह लेकर पीछे दौड़े। किसी तरह जान बचाई। 21 अगस्त को आरोपी पीड़ित के घर आकर धमकाने लगे। बाइक में तोड़फोड़ की। धमकाने का ऑडियो वायरल कर दिया।मानसिक रूप से परेशान करने लगे। इंडपेक्टर माधोटांडा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि धारा 452, 323, 427, 504, 506 के तहत मथना जप्ती के हरदीप और राजदीप सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज