पीलीभीत: भाजपा नेता के गुर्गों की हाईवे पर गुंडई, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था पर सख्त है। गुंडई करने वालों पर शिकंजा कसते हुए सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं, तराई के एक भाजपा नेता के गुर्गे सत्ता के नशे में चूर दिखाई दिए। पहले दोस्त के साथ जा रहे स्वास्थ्यकर्मी की कार में टक्कर मार दी। उसके …

पीलीभीत, अमृत विचार। एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था पर सख्त है। गुंडई करने वालों पर शिकंजा कसते हुए सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं, तराई के एक भाजपा नेता के गुर्गे सत्ता के नशे में चूर दिखाई दिए। पहले दोस्त के साथ जा रहे स्वास्थ्यकर्मी की कार में टक्कर मार दी। उसके बाद जब विरोध जताया तो झगड़े पर उतारू हो गए। एक ने तो डंडा उठाकर हमलावर होने की कोशिश कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल, मामले में खुद नेताजी के थाने पहुंचने के कारण पुलिस ने दोनों छोड़ दिया। दोनों पक्षों में सुलह के चलते कार्रवाई नहीं की गई है।

घटना टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहा के पास की बताई जा रही है। टीबी अस्पताल के एक स्वास्थ्यकर्मी अपने दोस्त के साथ कार में सवार होकर जा रहे थे। इस बीच बाइक सवार दो युवक नशे की हालत में आकर कार से टकरा गए। दोनों एक भाजपा नेता का नाम लेते हुए खुद को करीबी बता भिड़ गए। स्वास्थ्यकर्मी ने सही से बाइक चलाने की बात कही तो वह गाली गलौज पर उतारू हो गए। एक युवक तो सीधे झगड़ा करने पर आमादा हो गया। स्वास्थ्यकर्मी ने वीडियो बनाना शुरू किया तो वह मोबाइल छीनने लगा। नजदीक की एक दुकान से डंडा उठाकर ले आया और हमलावर हुआ। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक विवाद चलता रहा।

इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। बताते हैं कि फिर भाजपा नेता भी थाने आ गए। बातचीत का सिलसिला चलता रहा और पुलिस ने हंगामा करने वालों को छोड़ दिया। पुलिस कहीं न कहीं सत्ता के दबाव में भी दिखाई दी। फिलहाल, भाजपा नेता ने स्वास्थ्यकर्मी से यह कह दिया कि वह उनकी कार में हुई टूट-फूट सही करा देंगे। इस घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिससे खलबली मची रही।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: सीतापुर पुलिस का शहर में छापा, तीन संदिग्धों को पकड़ा, मचा हड़कंप

 

संबंधित समाचार