बरेली: यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 40 लोग थे सवार...बड़ा हादसा टला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: सेटेलाइट बस अड्डे पर शनिवार रात सवारियों से भरी बस में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दूसरी बसों के चालक और परिचालकों ने आग बुझाई और यात्रियों को नीचे उतारा। को बस से आग बुझाने के बाद उसे रवाना किया गया।

सेटेलाइट बस अड्डे पर शनिवार की रात साढ़े 8 बजे के समय सीतापुर डिपो की बस यूपी 30 एटी 1710 हरिद्वार से रुपेडिया जा रही थी। बस में 40 सवारी मौजूद थीं। रोडवेज बस के चालक अभिषेक तिवारी और परिचालक नीरज वर्मा ने बताया कि बस का सेल्फ खराब होने पर स्पार्किेंग होने पर आग लग गई। सवारियों को नीचे उतारकर आग बुझाई गई। चालक और परिचालक ने बताया कि कई बार डिपो के अधिकारियों से बस को ठीक कराने को कहा था लेकिन नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें- बरेली: 'पांच लाख नहीं दिए तो घर को बना देंगे श्मशान', व्यापारी ने रंगदारी मांगने की दर्ज कराई FIR

 

संबंधित समाचार