बरेली: चौकीदार की पिटाई के मामले में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, होमगार्डों को बर्खास्त करने की मांग
बरेली, अमृत विचार: नवाबगंज में चौकीदार की पिटाई के मामले में शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पदाधिकारियों ने आरोपी होमगार्डों को बर्खास्त करने की मांग की।
महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि चौकीदार वीरेंद्र धानुक की पिटाई के मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि वोट डालने का अधिकार सभी को है। किसी के दबाव में वोट नहीं डाला जा सकता। भविष्य में इस तरह की घटना न हो, इसके लिए आरोपियों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई होना चाहिए। मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया था।
कलेक्ट्रेट पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया गया। महेश पंडित, योगेश जौहरी, सादिक अंसारी, जहीरुद्दीन उर्फ मुन्ना, सुरेंद्र सोनकर, अनिल देव शर्मा, मुकेश वाल्मीकि, सर्वत हुसैन हाशमी, राजेश कुमार, फिरोज खान, अफसार खान, राफिया शबनम, संजू सागर, मुन्नालाल आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: पारा चढ़कर 42.5 डिग्री पहुंचा, 10 जून तक सताएंगी गर्म हवाएं
