बरेली: पारा चढ़कर 42.5 डिग्री पहुंचा, 10 जून तक सताएंगी गर्म हवाएं
बरेली, अमृत विचार: जिले का तापमान लगातार बढ़ना शुरू हो गया है। दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पारा 44 डिग्री तक जाने का पूर्वानुमान जताया है। इसके अलावा 10 जून तक गर्म हवाएं चलेंगी। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आंचलिक मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डाॅ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। हवा की गति कम होने और धूप तेज होने तापमान बढ़ रहा है। एक दो दिन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने का पूर्वानुमान है।
यह भी पढ़ें- बरेली: सीबीगंज वन क्षेत्र में गंदा पानी बहाने पर डीएम सख्त, औद्योगिक इकाई को नोटिस
