बरेली: हनीट्रैप में फंसाकर युवक से 1.5 लाख वसूले, युवती समेत चार पर FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

कैंट, अमृत विचार: एक युवक की फोन पर युवती से बातचीत हो रही थी, युवती ने परिजनों की मदद से उसे धमकाया उसके वीडियो फोटो एडिट कर बदनाम करने की धमकी देकर कई बार में डेढ़ लाख रुपये वसूल लिए। युवती और उसके परिजन युवक से अब 5 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पीड़ित युवक ने आईजी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर गिरोह का पर्दाफाश करने की गुहार लगाई है। 

आईजी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने युवती समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी कासिम हसन ने बताया कि फोन से उसकी बात मोहनपुर दर्जियों वाली मस्जिद निवासी युवती सविस्ता रहमान से होने लगी। युवती ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। और परिजनों की मदद से उसके वीडियो फोटो एडिट कर वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपये वसूल लिए। 

अब आरोपी उससे 5 लाख रुपयों की मांग कर रहा है। युवती पैसे न देने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही हैं। युवक ने मामले की शिकायत आईजी से की। आईजी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने युवती सविस्ता रहमान, पिता सलीम रहमान, भाई समीर रहमान व मां संजीदा रहमान के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

यह भी पढ़ें- बरेली: चौकीदार की पिटाई के मामले में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, होमगार्डों को बर्खास्त करने की मांग

संबंधित समाचार