Lok Sabha Election 2024: भाजपा मंडल अध्यक्ष ने EVM मशीन पर वोट डालते बनाया वीडियो...अभद्र इशारा भी किया, FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में वोट डालते समय किया अभद्र इशारा

औरैया, अमृत विचार। इटावा लोकसभा के अछल्दा में आदर्श इंटर कॉलेज में मतदान के दिन भाजपा मंडल अध्यक्ष राजवर्धन सिंह ने मतदान करते समय का वीडियो बनाया। मतदान के दौरान वीडियो बनाते समय अभद्र इशारे भी किए। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने संज्ञान लिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

इटावा लोकसभा के अंतर्गत दिबियापुर विधानसभा के अछल्दा कस्बा स्थित मतदान केंद्र आदर्श इंटर कॉलेज में मतदान के समय कुछ भाजपा नेता मोबाइल लेकर चले गए। एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक युवक ईवीएम में मतदान करते समय साइकिल की बटन की ओर उंगली ले जाकर अभद्र इशारा करता है और उसके बाद कमल की बटन दबा देता है। 

यह वीडियो वायरल हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन ने जांच की तो जांच में पता चला की यह वीडियो अछल्दा भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजवर्धन सिंह का है। 

सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह ने बताया की मामले की जांच कर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजवर्धन सिंह निवासी अछल्दा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मतदान के समय अन्य वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें- LIVE UP Lok Sabha Phase 4 Election: कानपुर में एक बजे तक 33.79 और अकबरपुर लोकसभा सीट में 38.2 प्रतिशत हुआ मतदान, अखिलेश यादव पहुंचे कन्नौज

संबंधित समाचार