लखनऊ : समोसे के पैसे मांगने पर महिला को पीटा, तान दी पिस्टल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । राजधानी के कृष्णानगर क्षेत्र में इंसानियत उस वक्त शर्मसार हो गई। जब दंबगों ने समोसे के पैसे देने बजाए महिला की सरेराह पिटाई कर दी और विरोध करने पर दबंगों ने उस पर पिस्टल तान दी। इसके बाद दबंग महिला को गालियां देते हुए वहां से भाग निकले। महिला की शिकायत …

अमृत विचार, लखनऊ । राजधानी के कृष्णानगर क्षेत्र में इंसानियत उस वक्त शर्मसार हो गई। जब दंबगों ने समोसे के पैसे देने बजाए महिला की सरेराह पिटाई कर दी और विरोध करने पर दबंगों ने उस पर पिस्टल तान दी। इसके बाद दबंग महिला को गालियां देते हुए वहां से भाग निकले। महिला की शिकायत के आधार पर कृष्णानगर कोतवाली पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

बता दें कि कृष्णानगर थानाक्षेत्र के मानसनगर, आशाराम बापू आश्रम निवासिनी रजनी वर्मा की चाय की स्टॉल हैं। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे उसके स्टॉल पर कार से चार दबंग पहुंचे। इसके बाद दबंगों ने महिला  को चाय और समोसे का आर्डर दिया। आर्डर मिलने के बाद  महिला ने दबंगों से चाय और समोसे के पैसे मांगे तो इस पर वह भड़क गए।

आरोप है कि ठंडे समोसे बेचने की बात कहते हुए दबंगों ने महिला की सरेराह पिटाई कर दी। जब महिला शोर मचाने लगी तब दबंगों ने उस पर पिस्टल तान दी और धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। इसके बाद महिला ने कृष्णानगर कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

इस सम्बन्ध में कृष्णानगर कोतवाली के प्रभारी अलोक कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- हरदोई: बच्चा चोर समझ कर बुज़ुर्ग महिला को पीटा, पुलिस बोली अफवाहो से रहें सावधान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज