Burnt Tongue Remedies: गर्म चीज का सेवन करने से जल गई है जीभ, तो जल्द करें ये उपाय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Burnt Tongue Remedies: कई बार जल्दबाजी में गर्म खाना या पेय पदार्थ पीने से व्यक्ति की जीभ जल जाती है। जो बाद में जीभ पर छाले या दर्द की वजह से परेशानी होती है। जली हुई जीभ की वजह से व्यक्ति का कुछ भी खाना-पीना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी इस तरह की …

Burnt Tongue Remedies: कई बार जल्दबाजी में गर्म खाना या पेय पदार्थ पीने से व्यक्ति की जीभ जल जाती है। जो बाद में जीभ पर छाले या दर्द की वजह से परेशानी होती है। जली हुई जीभ की वजह से व्यक्ति का कुछ भी खाना-पीना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो जल्द राहत पाने के लिए ये देसी नुस्खे अपनाकर इससे राहत पा सकते हैं।

आइसक्रीम का सेवन- Burnt Tongue Remedies
तेज मिर्च या गर्म खाने की वजह से जीभ जलने पर आइसक्रीम का सेवन किया जा सकता है। आइसक्रीम जीभ की सूजन को कम करेगी और जीभ को आराम देगी। इसके लिए आप आइसक्रीम की छोटी-छोटी बाइट लें। इसको  मुंह में रखकर तुरंत न खाएं बल्कि जीभ पर मेल्ट होने तक रखा रहने दें। इससे जलन में आराम मिलता है।

शहद का सेवन
शहद में जीवाणुरोधी और सूजनरोधी गुण मौजूद होते हैं, जो जलन को कम करने में बेहद मददगार है। अपने मुंह में एक चम्मच शहद डालें और इसे निगलने से पहले थोड़ी देर मुंह में रहने दें। जल्द छालों से निजात पाने के लिए इसे दो-तीन बार इसी तरह मुंह में रखें।

च्युइंग गम
पेपरमिंट वाले च्युइंग गम आपकी जीभ को ठंडक पहुंचाएंगे और आपको आराम मिलेगा। ये मुंह में थूक बनाने का काम जल्दी करते हैं जिससे मुंह हमेशा गीला रहेगा और दर्द से आराम मिलेगा।

दही का सेवन
जली हुई जीभ का इलाज करने के लिए दही सबसे अच्छा घरेलू उपचार है। इसमें ठंडक देने वाले गुण मौजूद होते हैं। जीभ जलने के तुरंत बाद एक चम्मच दही खाएं। एक चम्मच दही लें और इसे निगलने से पहले कुछ मिनटों के लिए अपनी जीभ पर रखें आपको आराम मिलेगा।

पुदीना का सेवन
पुदीना में मेन्थॉल के गुण मौजूद रहते हैं जो जलन वाले हिस्से को सुन्न करके सूजन को कम करते हैं। पुदीने में मौजूद जीवाणुरोधी गुण स्किन को नुकसान पहुंचाने से बचाते हैं। आप जली हुई जीभ पर पुदीने का टूथपेस्ट लगा सकते हैं, ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।

ये भी पढ़ें- क्या आप फैटी लीवर की समस्या से हैं परेशान? जानें- क्या खाएं और क्या नहीं