अयोध्या: राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता, बच्चे पुरस्कृत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राष्ट्रीय खेल दिवस पर अवध विद्या विहार विद्यालय में कबड्डी, मैराथन दौड़, हॉकी सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभांरभ बतौर मुख्य अतिथि कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। खेलकूद प्रतियोगिता में …

अयोध्या। राष्ट्रीय खेल दिवस पर अवध विद्या विहार विद्यालय में कबड्डी, मैराथन दौड़, हॉकी सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभांरभ बतौर मुख्य अतिथि कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल से देश में हॉकी खेल को एक खास पहचान दिलाई। साथ ही तीन ओलंपिक खेलों एम्सटरडम 1928, लॉस एंजिलस 1932, बर्लिन 1936 में टीम को तीन स्वर्ण पदक दिलवाए।

उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने ओलंपिक खेलों में 101 व अंतराष्ट्रीय खेलों में 300 गोल कर बनाए गए रिकॉर्ड को आज तक कोई भी खिलाड़ी तोड़ नहीं पाया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की कामना की। प्रधानाचार्य सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने कहा कि मनुष्य के सर्वांगीण विकास के लिए खेल और शिक्षा का बराबर महत्व है।

यह भी पढ़ें:-राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर एआईएफएफ आयोजित करेगा राष्ट्रव्यापी वेबिनार

संबंधित समाचार