प्रयागराज: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में जल्द ही कई विभागों में शिक्षकों की भर्ती की जायेगी। इस काम के लिए तैयारियां पूरी हैं जल्द ही इन पदों पर नियुक्ति के लिए इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। पॉलिटिकल साइंस विभाग में कुल 24 पदों पर भर्ती होगी। वहीं समाजशास्त्र विभाग में भी असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती …

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में जल्द ही कई विभागों में शिक्षकों की भर्ती की जायेगी। इस काम के लिए तैयारियां पूरी हैं जल्द ही इन पदों पर नियुक्ति के लिए इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। पॉलिटिकल साइंस विभाग में कुल 24 पदों पर भर्ती होगी।

वहीं समाजशास्त्र विभाग में भी असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती होगी। बता दें कि साल 2003 के बाद से यहां के राजनीति विभाग में किसी प्रोफेसर की नियुक्ति नहीं हुई। करीब 19 साल बाद इन पदों पर नियुक्ति होने जा रही है।

राजनीति विज्ञान विभाग में भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन 7, 8, 9 और 10 सितंबर 2022 के दिन किया जाएगा। इस दिन 24 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार होंगे। वहीं समाजशास्त्र विषय के लिए इंटरव्यू का आयोजन 11 सितंबर 2022 के दिन किया जाएगा।

बताते चलें ये नियुक्तियां कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की पहल पर हो रही हैं। इस बारे में डिपार्टमेंट के हेड और डीन सीडीसी प्रो. पंकज कुमार ने बताया कि साल 2003 में आखिरी भर्ती हुई थी।

यह भी पढ़ें –उत्तराखंड: अगले तीन दिन भारी बारिश से राहत के आसार, कहीं-कहीं हो सकती है हल्की बारिश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज