अमरोहा : नकाबपोश बदमाशों ने दवा सेल्समैन से लूटी एक लाख की नकदी, खुलासा करने के लिए दो टीमें गठित
हसनपुर (अमरोहा),अमृत विचार। नकाबपोश बदमाशों ने हथियार दिखाकर दवाइयों के सेल्समैन से एक लाख की नकदी लूट ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लूट का खुलासा करने के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं। गुरुवार रात साढ़े आठ बजे उझारी निवासी इमरान अली अलीगढ़ लिंक मार्ग पर …
हसनपुर (अमरोहा),अमृत विचार। नकाबपोश बदमाशों ने हथियार दिखाकर दवाइयों के सेल्समैन से एक लाख की नकदी लूट ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लूट का खुलासा करने के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं।
गुरुवार रात साढ़े आठ बजे उझारी निवासी इमरान अली अलीगढ़ लिंक मार्ग पर बाइक से घर लौट रहा था। जब वह गांव हथियाखेड़ा तीसरे मिल के बीच पहुंचा तो पीछे से आकर बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर इमरान को रोक लिया। तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियार दिखते हुए उससे बैग में रखी एक लाख की नकदी, मोबाइल व बाइक के कागज लूट लिए। जाते समय बदमाश इमरान की बाइक की चाबी भी निकाल कर अपने साथ ले गए। इसके बाद पीड़ित अपनी बाइक को पैदल ही लेकर हथियाखेड़ा पहुंच गया। इमरान ने बताया कि वह दवाई कंपनी में एमआर है। ग्राम सुतावली व हथियाखेड़ा से पंद्रह 15-15 हजार की पेमेंट ली थी। इसके अलावा उसके पास कलेक्शन के 70 हजार रुपये रखे हुए थे।

लूट की घटना की सूचना जब पुलिस को हुई तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन सीओ सतीश चंद्र पांडे, कोतवाल अरविंद कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एमआर से जानकारी जुटाकर रात में ही कांबिंग की । लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आ सके। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस गांव लठीरा के जंगल तक पहुंच गई। लेकिन पुलिस को वहां पर भी कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद त्यागी ने बताया है कि पीड़ित की तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खुलासे के लिए दो टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : अमरोहा : गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण की कवायद शुरू, भूमि को किया जा रहा समतल
