बरेली: युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, प्रेमिका के घर वालों पर हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली जनपद के थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव में आम के पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। जब लोगों को इसका पता चला तो सनसनी फैल गई। युवक के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे। परिजनों ने युवक की प्रेम प्रसंग में हत्या होना बताया है। गांव जिया नगला …

बरेली, अमृत विचार। बरेली जनपद के थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव में आम के पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। जब लोगों को इसका पता चला तो सनसनी फैल गई। युवक के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे। परिजनों ने युवक की प्रेम प्रसंग में हत्या होना बताया है।

गांव जिया नगला निवासी सुनील कुमार के परिजनों ने बताया कि वह रात से गायब था। आज उन्हें सूचना मिली कि उसका शव आम के पेड़ से बाग में लटका हुआ है। लोगों की मानें तो सुनील को दूसरे से समुदाय की लड़की के साथ देखा गया था। उसका युवती के साथ अश्लील फोटो भी वायरल हो गया था।

घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस जांच में जुटी है। मौके पर पुलिस बल के साथ सीओ बहेड़ी तेजवीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।

 

ये भी पढ़ें : बरेली: घर की दीवार गिरने से बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज