NCRB Report 2021: रोजाना 426 और हर घंटे 18 लोगों की सड़क हादसे में हो रही है मौत
नई दिल्ली। पिछले साल भारत में सड़क दुर्घटनाओं में 1.55 लाख से अधिक लोगों की जान गई है। इसका मतलब है कि औसतन रोजाना 426 लोगों की या हर घंटे 18 लोगों की मौत हुई। यह किसी कलैंडर वर्ष में अब तक दर्ज दुर्घटनाओं में मौत के सर्वाधिक मामले हैं। आंकड़े दर्शाते हैं कि 2021 …
नई दिल्ली। पिछले साल भारत में सड़क दुर्घटनाओं में 1.55 लाख से अधिक लोगों की जान गई है। इसका मतलब है कि औसतन रोजाना 426 लोगों की या हर घंटे 18 लोगों की मौत हुई। यह किसी कलैंडर वर्ष में अब तक दर्ज दुर्घटनाओं में मौत के सर्वाधिक मामले हैं।
आंकड़े दर्शाते हैं कि 2021 में प्रति हजार वाहनों पर मृत्यु के मामलों की दर 0.53 थी जो 2020 में 0.45 तथा 2019 में 0.52 की दर से अधिक थी लेकिन 2018 की 0.56 तथा 2017 की 0.59 दर से कम थी। साल 2020 में देश में ज्यादातर समय कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन लगा था और उस साल देश में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या 3.54 लाख रही जिनमें 1.33 लाख लोगों की मौत हो गयी, वहीं 3.35 लाख अन्य घायल हो गये।
एनसीआरबी ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा कि आमतौर पर सड़क दुर्घटनाओं में मौत के मामलों से ज्यादा लोगों के घायल होने के मामले आते हैं, लेकिन मिजोरम, पंजाब, झारखंड और उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में लोगों के घायल होने से ज्यादा मामले मौत के आए।
ये भी पढ़ें:-नीतीश कुमार भ्रटाचारियों का कर रहे संरक्षण : नित्यानंद
