Benefits of water chestnut: हेल्दी हार्ट के लिए खाएं सिंघाड़े, जानें इसके 6 अचूक फायदे

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

Benefits of water chestnut: सिंघाड़ा पानी में पैदा होता है। इसलिए इसे पानी फल भी कहा जाता है। सिंघाड़े फाइबर, पोटेशियम, मैंगनीज और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। सिंघाड़ा खाने से कई तरह के फायदे होते हैं। खासकर यह दिल की बीमारियों के लिए …

Benefits of water chestnut: सिंघाड़ा पानी में पैदा होता है। इसलिए इसे पानी फल भी कहा जाता है। सिंघाड़े फाइबर, पोटेशियम, मैंगनीज और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। सिंघाड़ा खाने से कई तरह के फायदे होते हैं। खासकर यह दिल की बीमारियों के लिए यह रामबाण औषधि मानी जाती है।

सिंघाड़े के फायदे

हार्ट हेल्थ के लिए मददगार
हाई ब्लड प्रेशर से हार्ट हेल्थ का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन सिंघाड़ा ब्लड प्रेशर को कम करने में बहुत मदद करता है। सिंघाड़ा पोटेशियम से भरपूर होता है, इसलिए यह सोडियम के इफेक्ट को कम करता है, जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है। ये खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है। ऐसे में ये हार्ट के लिए एक अच्छा फल है।

स्ट्रेस कम करने में कारगर
ये विटामिन बी6 से भरपूर होता है, जो स्ट्रेस को कम करने और आपके मूड को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा ये आपकी नींद की क्वालिटी में सुधार करता है।

कम करता है कैंसर का खतरा
इसमें काफी एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपके शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा जर्नल ऑफ फूड साइंस में प्रकाशित एक अध्ययन से यह भी पता चलता है कि सिंघाड़ों में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम कर सकते हैं, जिससे कैंसर का खतरा कम हो जाता है।

वजन घटाने में फायदेमंद
इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर की मात्रा  ज्यादा ऐसे में ये वजन घटाने के लिए अच्छा हो सकता है। फाइबर को पचने में थोड़ा समय लगता है, इसलिए यह आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखता है।

सूजन को कम करने में मदद
सिंघाड़ों में फाईसेटिन, डायोस्मेटिन, ल्यूटोलिन और टेक्टोरिजिनिन सहित एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो डेड सेल्स की मरम्मत और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

बालों के लिए बेहतरीन
सिंघाड़े बालों के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं क्योंकि इनमें जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो बालों के लिए फायदेमंद होते हैं।

ये भी पढ़ें- कपल्‍स के बीच बढ़ते Relationship Depression को दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

संबंधित समाचार