छत्तीसगढ़: बड़ी सफलता, इनामी नक्सली लालू मोडियम ने पत्नी के साथ किया सरेंडर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 13 सालों से सक्रिय नक्सली ने अपनी पत्नी के साथ आज आत्मसमर्पण किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली लालू मोडियम उर्फ समीर पर 10 लाख का ईनाम घोषित था। नक्सली लालू मोडियम के आत्मसमर्पण से जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आत्मसमर्पण के …

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 13 सालों से सक्रिय नक्सली ने अपनी पत्नी के साथ आज आत्मसमर्पण किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली लालू मोडियम उर्फ समीर पर 10 लाख का ईनाम घोषित था। नक्सली लालू मोडियम के आत्मसमर्पण से जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आत्मसमर्पण के साथ ही उसे 10,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

नक्सली लालू मोडियम ने पत्नी के साथ किया सरेंडर

पुलिस के मुताबिक झारखंड रीजनल कमेटी के सदस्य और 10 लाख के इनामी लालू मोडियाम ने पत्नी के साथ बीजापुर पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है। बीजापुर जिले के पेद्दा कोरमा का रहने वाला लालू वर्ष 2009 में गंगालूर एरिया कमेटी में पीएलजीए सदस्य के रूप में भर्ती हुआ था।

इस नक्सली लालू मोडियम 12 से अधिक बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है। करीब 13 सालों के बाद लालू ने नक्सल संगठन छोड़ मुख्यधारा में जुड़ने का फैसला लिया है। उसने संगठन छोड़ने के पीछे प्रेम प्रसंग और ओहदे को लेकर संगठन में भेदभावपूर्ण नीति को जिम्मेदार बताया।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 20 साल की सजा