बहराइच: बिना कपड़ों के तालाब में मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। दरगाह थाना क्षेत्र के इमामगंज पलरी बाग के निकट तालाब में एक अज्ञात महिला का शव मिला। शरीर पर कपड़े नहीं थे। महिला का शव एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला इमामगंज पलरी बाग …

बहराइच, अमृत विचार। दरगाह थाना क्षेत्र के इमामगंज पलरी बाग के निकट तालाब में एक अज्ञात महिला का शव मिला। शरीर पर कपड़े नहीं थे। महिला का शव एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला इमामगंज पलरी बाग के निकट तालाब है। तालाब में शनिवार दोपहर में एक महिला का शव लोगों ने तैरता देखा। पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार यादव, चौकी इंचार्ज गल्ला मंडी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी उम्र 30 वर्ष के आसपास है। उन्होंने बताया कि शव एक सप्ताह पुराना लग रहा है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें –बरेली: पकौड़े तलकर कांग्रेसियों ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, मांगा रोजगार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज