भीमताल में बनेगा दस बेड का आयुर्वेदिक अस्पताल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पर्यटन नगरी भीमताल में जल्द आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यह कुमाऊं का दूसरा आयुर्वेदिक अस्पताल होगा, जिसमें मरीजों के लिए 10 बेडों की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अस्पताल के निर्माण का जिम्मा कार्यदायी संस्था को दे दिया गया है। जिला आयुर्वेद व यूनानी अधिकारी डा. महेंद्र सिंह गुंज्याल ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पर्यटन नगरी भीमताल में जल्द आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यह कुमाऊं का दूसरा आयुर्वेदिक अस्पताल होगा, जिसमें मरीजों के लिए 10 बेडों की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अस्पताल के निर्माण का जिम्मा कार्यदायी संस्था को दे दिया गया है।

जिला आयुर्वेद व यूनानी अधिकारी डा. महेंद्र सिंह गुंज्याल ने बताया कि राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत भीमताल स्थित विकासभवन में दस बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके निर्माण तथा अस्पताल में फर्नीचर व अन्य उपकरणों पर करीब 7 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। जल्द ही कार्यदायी संस्था अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू कर देगी।

डा. गुंज्याल ने बताया कि अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध कराने में डीएम नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल का विशेष सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के अस्तित्व में आने के बाद मरीजों को पंचकर्म चिकित्सा, योगा, होम्योपैथिक के अलावा अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। डा. गुंज्याल ने बताया कि हल्द्वानी स्थित 50 बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल का संचालन जल्द सुचारू हो जाएगा।

संबंधित समाचार